परवेज अख्तर/सिवान : शहर के घोड़गहियां कोठी परिसर में बुधवार को जदयू जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोक सभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें सिवान सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल कर मोदी व नीतीश के हाथों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं को तन-मन से चुनाव में जुट जाने को कहा गया। एनडीए प्रत्याशी सह दारौंदा विधायक कविता सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपार जन समर्थन मिल रहा है। इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करती हूं। यहां की जनता अमन-चैन पसंद करती है। विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह दो धडे की लड़ाई है।यह चुनाव कविता सिंह की ही नहीं बल्कि सबकी लड़ाई है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतू सिंह, मुर्तुर्जा अली कैसर, राजश्वर चौहान, मीडिया प्रभारी निकेशचंद्र तिवारी, मुर्तुजा अली पैगाम, वियज सिंह कुशवाहा, नंदलाल राम, असरफ अंसारी, लालबाबू प्रसाद, सत्येंद्र ठाकुर, शंभू सिंह, मोहन राजभर, सुनीता यादव, निभा सिंह, विजय प्रसाद वर्मा, डॉ. संजय सिंह, प्रो. अभय सिंह, संगीता देवी, लालबाबू कुशवाहा, मंसूर आलम, सुनिल कुमार, मनोज सिंह, संजीव कुमार सिंह, जयनाथ ठाकुुर, डॉ.सीबी मिश्रा, झाम बाबा, वीरेंद्र शर्मा, दिनानाथ यादव, अनवर सिवानी, जदयू युवा अध्यक्ष महावीर प्रसाद, रामदेव सिंह,संजय राम सहित कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…