Siwan News

विभाग पर लगाया जर्जर तार नहीं बदलने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के इमादपुर गांव में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति के ठप होने और जर्जर तार नहीं बदलने से नाराज ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मंगलवार को इमादपुर गांव में इमादपुर-बसौली मार्ग पर टायर जलकर विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए आवागमन को बाधित कर दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार विभाग से शिकायत करने के बावजूद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तथा उपभोक्ताओं पर पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उल्टे में धौंस जमाया जाता है। जर्जर विद्युत तार से हमेशा अनहोनी की घटना होने का भय बना रहता है। यदि विभाग अपने रवैया में सुधार नहीं लाता है तो विवश होकर धरना प्रदर्शन एवं विद्युत कार्यालय का घेराबंदी करने को हमसभी मजबूर होंगे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, सीओ मिथिलेश कुमार सिंह और बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी एवं प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तथा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद जम हटाया गया औरआवागमन शुरू हुआ। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व बीडीसी सदस्य रामचंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह, वार्ड सदस्य फूलमती देवी, पंच अमित साह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, विकास सिंह, थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026