Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चेहल्लुम का पहलाम आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया

परवेज अख्तर/सिवान:- मोहर्रम पर्व के चालीसवे दिन मनाया जाने वाला पर्व चेहल्लुम का पहलाम जुलूस रविवार को आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। गवारा जुलुश शनिवार की रात में निकाला गया था। यह पर्व पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल. के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलै. की शहादत की याद में मनाया जाता है। हजरत इमाम हुसैन अलै. ने इस्लाम को बचाने के लिए अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हुवे थे। उन्ही की याद में मोहर्रम और चेहल्लुम मनाया जाता है। शहर के कई मोहल्लों से आखडा निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्गो शांति वट वृक्ष के रास्ते नया किला के मैदान में पहुँच कर समापन हुवा। अखाड़े में कई तरह की झांकिया भी निकाली गई थी। नया किला में इसरो मिज़ाइल बनाया गया था वही कागजी मोहल्ला में टैंक व मिज़ाइल के साथ मदीना शरीफ व भव्य गेट बनाया गया था। आखाड़ा में लोग लाठी भाज रहे थे व करतब भी दिखा रहे थे। चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट था जगह जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। शांति वट वृक्ष के समीप प्रशासनिक कैम्प बनाया गया है। जिसमे वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। नया किला के मैदान में जिला प्रशासन द्वारा लाइट बत्ती व पीने के लिए चापाकल की व्यवस्था की गई है। शहर के पोखरा, शेख मोहल्ला, मखदूम सराय, कागजी मोहल्ला, नया बाजार, पुराना किला, नया किला, लक्ष्मीपुर के अलावा बिंदुसार और हकाम से भी चेहल्लुम का आखडा जुलूस निकाला गया था जो देर रात तक नया किला के मैदान में पहुँच कर समापन हुआ।

चौकी हसन मे चहालूम का अखाड़ा शांति पुरबक संपन हुआ जिसमे चौकी हसन के आस पास के गाँवो से अखाड़ा निकाला गया प्रशासनिक ब्यावस्था जबर्दस्त तरीके से चाक चौबंद थी , जी. बी. नगर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह एवं दारोगा अजय कुमार सिंह मोर्चा संभाले हुए थे, साथ ही जदयू के बारिसठ नेता अब्दुल करीम रिजवी, चौकी हसन के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह एवं आस पास के बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे l

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026