Siwan News

स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन तैयार, डीएम

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई , एसपी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिला पदाधिकारी सुश्री रंजीता एवं एसपी नवीन चंद्र झा ने जिले के दलौदा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव मैं ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान करने की अपील की है। शुक्रवार की संध्या पत्रकारों से बात करते हुए जिला पदाधिकारी पदाधिकारी सुश्री रंजीता ने बताया कि कुल 313 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिनमे 124 बुथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां पर्याप्त पदाधिकारी व पुलिस बल की व्यवस्था की गई है. मतदान केंद्र के अंदर प्रत्याशियों के साथ बॉडी गार्ड का प्रवेश वर्जित है. उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि के अंदर निजी वाहनो का प्रयोग नहीं करना है और मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाने पर भी रोक है। प्रत्याशी केवल परमिट वाले वाहनों का ही प्रयोग करेंगे जिस में बैठने वाले की संख्या 5 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मतदाता अपने निजी वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं जो कि बूथ से 200 मीटर की परिधि के पहले ही रोक देनी होगी।उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन के साथ यातायात व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की गई है. तीन आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की मदद के लिए व्हीलचेयर के साथ साथ स्काउट गाइड के कैडेट्स मौजूद रहेंगे.। इस अवसर पर एसपी नवीन चंद्र झा ने बतााया कि कि चुनाव को लेकर दो हजार लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. 20 लोगों पर सीसीए लगाया गया है, 13 को जिला बदर किया गया है. वहीं 25 हजार लीटर शराब और 11 अवैध हथियार जप्त किए गए हैं, साथ उन्होंने बताया कि विस क्षेत्र में 12 चेकपोस्ट विभिन्न जगहों पर बनाए गए हैं और लाइसेंसी आग्नेयास्त्र सत्यापन किया गया है और सत्यापन नहीं कराने वाले आग्नेयास्त्रों का लाइसेंस रद्द भी किया गया है. उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी चेकपोस्ट बनाने का कार्य चल रहा है.अर्द्ध सैनिक बल के जवान आ गए हैं. आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर उपविकास आयुक्त सह दरौंदा के निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार व उप निर्वाचन पदाधिकारी आरके कर्मशील आदि उपस्थित थे।दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में तीन लाख 18 हजार 446 कुल मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें महिला मतदाता एक लाख 51 हजार व एक लाख 45 हजार 318 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026