Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जेल में शिक्षा की लौ से जगमग होगी निरक्षर बंदियों की जिदगी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- बिना शिक्षा के सभ्य समाज व सभ्य परिवार की कल्पना संभव नहीं है। शिक्षित न होने का दर्द वहीं जानता है, जो किसी ना किसी कारण वश अक्षर की डोर से नहीं बंधा हो। इसलिए अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सिवान मंडलकारा में निरक्षर बंदियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी निरक्षण बंदियों को साक्षर बनाया जाएगा। इन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी जेल में बंद साक्षर बंदियों को दी गई है। बंदियों को कम से कम वर्तनी ज्ञान प्रदान किया जाएगा ताकि वे समाचारपत्र, मैगजीन पढ़ सकें, आवेदन लिख सकें और हिसाब किताब कर सकें। पठन पाठन कार्य के लिए ब्लैकबोर्ड, खल्ली, कागज, पेंसिल व अन्य शिक्षण सामग्री की व्यवस्था काराधीक्षक करेंगे। वहीं समय-समय पर उसकी निगरानी भी मंडलकारा अधीक्षक करेंगे।

15 से 20 बंदियों को दिया जाएगा दायित्व

मिली जानकारी अनुसार अशिक्षित बंदियों को साक्षर बनने के लिए एक कुशल पढ़े लिखे बंदी को अधिक से अधिक 15 से 20 बंदियों को ही पढ़ाने का दायित्व दिया जाएगा। जिसे बंदियों की पढ़ाई पूरी हो सके।

कहते हैं अधिकारी

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस से अशिक्षित बंदियों को साक्षर बनने का कार्य शुरू किया गया है। जेल में जो भी साक्षर बंदी हैं, उन्हें अशिक्षित बंदियों को पढ़ाने के काम में लगाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024