परवेज अख्तर/सिवान : शहर के टड़वां स्थित लक्ष्मी दरबार में रविवार को रालोसपा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदुलार वर्मा ने की। इस दौरान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष रामदुलार वर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन को धारदार बनाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पार्टी की लोकप्रियता विषम परिस्थितियों में भी बनी हुई है। क्योंकि जनता की आवाज व उम्मीद तथा वंचितों व शोषितों की आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बन गए हैं। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नंदलाल कुशवाहा, प्रदेश सचिव विजय नारायण कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, मो. इस्राफिल, हरेराम भगत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…