Categories: पटना

शराब के नशे में टल्ली होकर सड़क पर आ गई युवती, हंगामा देख बुलानी पड़ी पुलिस

पटना: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक माल के पास नशे में धुत एक युवती राहगीरों से बेवजह उलझने लगी। नशे में टल्ली लड़की ने काफी देर तक हंगामा किया। सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी ने युवती को हिरासत में ले लिया। थाने ले जाकर उसकी ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई गई तो मालूम हुआ कि उसने 325 एमएल शराब पी रखी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष एसके शाही ने बताया कि युवती को गुरुवार को एक्साइज एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। आरोपित युवती की पहचान पश्चिम बंगाल के गरिया इलाके में मिलन पार्क निवासी राधिका के रूप में हुई है। वह पटना के मैनपुरा इलाके में रहकर आर्केस्ट्रा में काम करती थी।

थाने में जाने के बाद उक्त युवती दो गंटे तक सोयी रही। जब उसका नशा टूटा तो उसकी जांच की गयी तो वो शराब पी हुयी पायी गयी। उसके बाद उसे जेल भेजा गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026