Categories: पटना

साइड नहीं देने पर दो ट्रक चालकों को गोली मारने वाले बरातियों तक पहुंची पुलिस, चालक को किया गिरफ्तार

पटना: भागलपुर के अकबरनगर थाना के श्रीरामपुर कोठी के समीप 16 फरवरी को अकबरनगर सुल्तानगंज मार्ग पर जाम के दौरान साइड नहीं देने पर स्कार्पियो पर सवार बरातियों ने दो ट्रक चालक सगे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस मामले में अकबरनगर पुलिस ने सात दिनों के बाद तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

गुरुवार को असरगंज के कोरियन निवासी स्कार्पियो चालक वीरेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चालक वर्तमान में मालिक के घर सुल्तानगंज में रहता है। सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान चालक ने गोलीबारी घटना में शामिल सुल्तानगंज के शाहाबाद के सुमन, मिथुन व ब्रजेश कुमार का नाम बताया है।

पुलिस ने हिरासत में लिए चालको की गिरफ्तारी व घटना में शामिल स्कॉर्पियो चालक की पुष्टि नही कर रही है। और न ही इस मामले में कुछ बता रही है। चालको ने बताया कि शादी से लौटने के दौरान सुल्तानगंज जाने के पर साइड देने को लेकर विवाद हुआ था।जिसके बाद गोलीबारी की घटना घटित हुई। इस सबंध में थानाप्रभारी रंजीत कुमार कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026