Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पोते ने रुपयों के लिए की थी वृद्ध किसान की हत्या, भेजा गया जेल

परवेज अख्तर/सिवान : 2 जनवरी को थाना क्षेत्र के लरूंआ गांव के चंवर में एक वृद्ध किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। सोमवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि किसान रघुनाथ सिंह की हत्या उनके पोते ने ही की थी और हत्या में प्रयुक्त तलवार को घटना स्थल पर छोड़ दिया था। मामले में रॉकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड के बाद जांच में पता चला कि रॉकी की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि रुपयों की किल्लत होने के कारण उसने अपने दादा से कई बार इसकी मांग की थी। लेकिन दादा ने इसकी बातों को अनसुना कर दिया था। इसके बाद दो जनवरी को जब उसके दादा पटवन के कार्य के लिए चंवर में जा रहे थे तो उसने पीछे से धारदार हथियार से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया तथा तलवार भी वहीं छोड़ दिया था। किसान रघुनाथ सिंह के पुत्र उपेंद्र सिंह ने थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026