भगवानपुर हाट

महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर गांव में रविवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति से मौत हो गई। मृतका शंभू चौबे की पत्नी सरिता देवी(38) थी। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस ने उसके घर पहुंच कर मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश मोहनने बताया कि मृतका की मौत घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतका के परिजनों के अनुसार वह ठंड लगने से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उसके मायके गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में लधी-सरारी गांव से उसकी मां, चाचा एवं चचेरा भाई पहुंचे एवं मृतका के ससुराल वालों पर सरिता को मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मृतका की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी जिससे तीन छोटे-छोटे बच्चे एक पुत्र एवं दो पुत्री हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024