Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आंदर में नाला निर्माण करा रहे मुखिया से मारपीट, दो पक्षों में तनाव कायम, पुलिस रखी है पैनी नज़र

परवेज़ अख्तर/सिवान:
आंदर थाना के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार को नाला का निर्माण करा रहे कुशहरा पंचायत के मुखिया सह रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव के पुत्र सुरेंद्र प्रसाद यादव को गांव के कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद मुखिया किसी तरह से जान बचाकर भागे। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, एमएच नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार,जीरादेई थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, असांव एसआइ चंद्रनाथ उरांव व रघुनाथपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फिरोजपुर गांव में कैंप कर रही है। जानकारी के अनुसार कुशहरा पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव शुक्रवार की सुबह फिरोजपुर गांव के वार्ड नंबर 12 में सड़क एवं नाला निर्माण करा रहे थे।

इसी बीच गांव के ही कुछ शरारती तत्वों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद शरारती तत्वों ने मुखिया के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना की जानकारी होते ही मुखिया के समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान फिरोजपुर के कुछ लोगों ने पथराव भी किया, जिसमें कुछ लोगों को चोटें आईं। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। स्थिति को तनाव में देखते हुए वरीय अधिकारी को सूचना दी गई, जिस पर एसपी के निर्देश पर जीरादेई, असांव, एमएच नगर, रघुनाथपुर, जीरादेई थाने की पुलिस पहुंच मामले को शांत कराने में लगी हुई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस द्वारा दोनों तरफ से मामले को रफा-दफा करने की तैयारी चल रही थी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024