Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में कोरोना से सतर्क करने वाले बरत रहे लापरवाही

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्येक दिन नए मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद भी कोरोना संक्रमण को लेकर हर स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। हद तो यह है कि सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचने को लेकर जारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। लापरवाही का आलम यह कि सदर अस्पताल जहां विभिन्न प्रकार के संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। वहां भी ना तो लोग सही से मास्क लगा रहे हैं और ना ही मरीज के साथ चिकित्सक इसको लेकर गंभीर हैं। अगर शारीरिक दूरी की बात करें तो इसका अनुपालन कही नहीं दिखा रहा है।

निबंधन काउंटर हो या दवा वितरण काउंटर या ओपीडी परिसर में सभी जगह एक दूसरे से सटकर कतारों में महिला-पुरुष मरीज खड़े हो रहे हैं। दवा वितरण काउंटर पर शारीरिक दूरी के निर्देशों की अनदेखी करते दिख जाते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अस्पताल में आने वाले सभी लोगों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग जरूरी है। मास्क पहनना तो सबके लिए अनिवार्य किया गया है, लेकिन सदर अस्पताल में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। खुद को बचाने की खातिर अधिकारी और कर्मचारी तो पूरी तरह से सतर्क हैं। टेबल पर सैनिटाइजर भी रखे हुए हैं, लेकिन मरीज और उनके स्वजनों को शारीरिक दूरी के अनुपालन को लेकर सजग नहीं किया जा रहा है। ऐसा न होने से कोरोना के दोबारा बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026