सिवान में किन्नर पर आया युवक का दिल, रचाई शादी, और फिर…

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में एक युवक ने किन्नर से शादी कर ली। युवक के परिजनों ने इस शादी का विरोध करते हुए उसे घर में घुसने नहीं दिया। गांव में युवक की किन्नर से शादी चर्चा का विषय बन चुका है। जानकारी के अनुसार मैरवा थाना क्षेत्र के लंगड़पुरा गांव के विकास राजभर के किन्नर से विवाह कर शुक्रवार की देर रात को घर लौटने पर परिजनों ने विरोध किया है। युवक को घर में घुसने से रोक दिया। विकास द्वारा गोपालगंज जिले के मीरगंज में एक किन्नर से शादी करने का वीडियो वायरल हुआ था। वह छह माह से मरीगंज की एक नाच पार्टी के साथ रहता था। इसी पार्टी में काम करने वाले किन्नर रितेश गोड़ से शादी का वीडियो वायरल हुआ था।

मीरगंज में किसी घर में शादी के वायरल वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं है। कुछ दिन पूर्व दोनों के शादी किये जाने की चर्चा है। किन्नर रोहित कई साल से मीरगंज की एक नाच पार्टी में काम करता था। दोनों कई साल से एक साथ काम करते थे। शादी की खबर के बाद परिजन युवक से नाराज हैं। शुक्रवार की रात को उसके घर लौटने पर जमकर हंगामा हुआ। घर के लोगों ने उसे घर में घुसने से रोक दिया। जिसके बाद कई घंटे तक वह घर के बाहर खड़ा रहा। देर रात को घर के पीछे से छत पर जाकर सोने में कामयाब रहा। शनिवार को उसके घर आने की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग जुटे रहे।

विकास व रोहित दोनों एक गांव के रहने वाले हैं। दोनों कई साल से मीरगंज में काम कर रहे थे। विकास राजभर व रितेश गोड़ दोनों गुठनी मोड़ पर ठेला पर दुकान लगाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पूर्व रितेश में महिलाओं जैसे लक्षण आने के बाद वह एक नाच पार्टी में चला गया। कभी-कभी उसके घर लौटने के बाद विकास से मुलाकात होती थी। दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति आर्कषण बढ़ने लगा। बाद में विकास भी उसके साथ रहने लगा। अब शादी के बाद गांव के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026