Categories: छपरा

छपरा: वायरल फीवर पीड़ित 683 बच्चों का इलाज, स्वाइन फ्लू का केस नहीं

छपरा: जिले में वायरल फीवर से पीड़ित 683 बच्चों का इलाज हो चुका है और उनमें सुधार भी हो रहा है। स्वाइन फ्लू का अब तक एक भी केस नहीं मिला है। हालांकि अस्पताल प्रशासन इस को लेकर काफी सजग है और प्रशासन का कहना है कि जैसे ही किसी मरीज में स्वाइन फ्लू का लक्षण मिलता है उसे तुरंत जांच के लिए भेज दिया जाएगा । आपको बता दें कि 26 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक छपरा सदर अस्पताल में वायरल फीवर से पीड़ित 197 बच्चों का इलाज किया गया । 1 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक सारण जिले के सभी सामुदायिक केंद्रों पर जो वायरल फीवर से पीड़ित 486बच्चे का इलाज किया गया। आपको बता दें कि सारण जिले में सबसे अधिक दरियापुर प्रखंड में वायरल फीवर से बच्चे बीमार रहे।

यहां अब तक120 बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित थे जिनका इलाज किया गया। सबसे कम इस जिले में बनियापुर प्रखंड में वायरल फीवर के केस मिले। यहां महज 10 बच्चों में वायरल फीवर मिले जिनका इलाज बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। मौसम का मिजाज बदलते ही जिला अस्पताल से लेकर रेफरल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बीमार बच्चों की भीड़ बढ़ने लगी है । हालांकि अब इसमें काफी सुधार हो रहा है और वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों की संख्या अब अस्पतालों में धीरे-धीरे कम होने लगी है। हालांकि अभी भी निजी अस्पतालों में भी वायरल फीवर के बच्चे आ रहे हैं। छपरा सदर अस्पताल के ओपीडी में फिजिशियन विभाग में और शिशु विभाग में पहले की तुलना में इन दिनों मरीजों की संख्या में कमी आई है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026