Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हाईकोर्ट और निदेशक के आदेश की कर रहें हैं अवहेलना

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक पचरुखी के अंचल सचिव जयप्रकाश सिंह एवं अनुमंडल उप सचिव राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को आवेदन देकर कार्यकाल समाप्ति हाईकोर्ट एवं विभागीय निर्देशों के आलोक में पुराने बीआरपी और सीआरसीसी को मूल विद्यालय में भेजने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा है कि बिहार शिक्षा परियोजना ने बीआरपी एवं सीआरसीसी के लिए नई नियमावली 2017 बनाई और चयन प्रक्रिया शुरू की तो जिले के रामसागर यादव सहित राज्य के सैंकड़ों बीआरपी एवं समन्वयकों ने उक्त नियमावली पर आपत्ति करते हुए सीडब्ल्यूजेसी नंबर 1958/2018 दाखिल की। एकल बेंच से हारने पर उक्त मामला डबल बेंच में गया। लेकिन डबल बेंच ने भी पुराने सीआरसीसी एवं बीआरपी को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मूल विद्यालय में भेजने के लिए विभागीय निर्देश को ठीक माना और पुराने लोगों को इसके लिए अयोग्य करार दिया। राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय सिंह ने 13 अगस्त 2018 को पत्रांक 4582 एवं 18 सितंबर 2018 को पत्रांक 5498 का हवाला देते हुए लिखा है कि विभागीय निर्देश और हाईकोर्ट की अवमानना करते हुए जिले के शिक्षा पदाधिकारियों की मिलीभगत से पुराने बीआरपी और सीआरसीसी पद पर रह कर शिक्षकों का आर्थिक और मानसिक रूप से शोषण कर रहे हैं तथा विभाग को भी खोखला कर रहे हैं। बिहार शिक्षा परियोजना के चयन प्रक्रिया में मापदंडों को पूरा नहीं कर पाने से जिले में मात्र पांच बीआरपी ही चुने जा चुके हैं, जबकि कई संकुल के समन्वयकों के पद रिक्त रह गए। कई पुराने सीआरसीसी एवं बीआरपी आज भी कार्य कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026