दरौंदा

उप पंचायत चुनाव को ले आज होगी अधिसूचना जारी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के कोड़ारी कला पंचायत में बीडीसी पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। उपचुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पंचायत में पंचायत समिति संख्या 19 में 10 मार्च को उप पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। वार्ड संख्या 8 से लेकर 14 तक के मतदाता इस बार अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें महिला मतदाता 1694 एवं पुरुष मतदाता 2039 हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या आठ में 528, वार्ड संख्या 9 में 586, वार्ड संख्या 10 में 504, वार्ड संख्या 11 में 422, वार्ड संख्या 11 में 503, वार्ड 12 में 422, वार्ड संख्या 13 में 642 एवं 14 वार्ड संख्या 648 मतदाता हैं। कुल मतदाता 3733 हैं। उन्होंने कहा कि मुड़ा, रामाछपरा, भूसी, डहकनी, कमसड़ा आदि गांवों में बूथ पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन 13 फरवरी से 20 फरवरी तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 फरवरी तथा नाम वापसी 23 फरवरी को होगा, जबकि मतदान 10 मार्च को तथा मतगणना 12 मार्च को होगा। उन्होंने कहा कि बूथों की भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। बूथों पर रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है, हालांकि पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना एवं प्रपत्र 5 में सूचना का प्रकाशन मंगलवार को होगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024