नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया. पत्नी के विरोध से नाराज पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गई. ऐसे में वो इलाज कराने के लिए अकेले ही बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घटना जिले के हिलसा थाना इलाके के पूना गांव की है. बताया जाता है कि घायल महिला पिंटू कुमार की पत्नी शवनी कुमारी है.
छह साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता का आरोप है कि छह साल पूर्व उसकी पिंटू से शादी हुई थी. लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि पिंटू का अपने ही चाची से अवैध संबंध चल रहा है. ऐसे में उसने इसका विरोध किया. विरोध करने पर पूर्व में भी कई बार पिंटू द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई थी, जिस कारण उसका एक हाथ टूट गया था. इसी क्रम में रविवार की सुबह अवैध संबंध का विरोध करने पर फिर से उसकी पिटाई की गई.
थाने में आवेदन देगी महिला
जख्मी महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर अपनी चाची के साथ शारीरिक संबंध बनाता है, जिसका वो विरोध करती है. कई बार पति को उसने उसकी चाची के साथ बेड पर सोया हुआ पाया. आरोप है कि पति द्वारा उसकी बिजली की मोटे तार से पिटाई की गई, जिस कारण उसका सिर फट गया. उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं. फिलहाल उसका इलाज जारी है. जख्मी महिला ने कहा कि इलाज के बाद थाना जाकर पति के खिलाफ आवेदन देंगे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…