Categories: पटना

सहरसा में राइफल लेकर चुनाव प्रचार कर रहा मुखिया प्रत्याशी का पति, लोगों को दिखा रहा हनक!

सहरसाः बिहार में पंचायत का चुनाव हो रहा है. पहला चरण भी समाप्त हो चुका है. जनप्रतिनिधि अपने मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में सहरसा से एक तस्वीर और वीडियो वायरल है जिसमें एक मुखिया प्रत्याशी का पति अपनी पत्नी के लिए प्रचार करने के लिए निकला है. साथ में राइफल लेकर चल रहा है. वायरल तस्वीर के संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि राइफल धारी व्यक्ति सौरबाजार प्रखंड के रौता खेम का रहने वाला है.

देवानंद पर हत्या सहित कई संगीन आरोप

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम देवानंद यादव है और वह अपनी पत्नी गुड्डी देवी के लिए प्रचार कर रहा है. रौता खेम पंचायत से उसकी पत्नी मुखिया पद की प्रत्याशी होगी. देवानंद यादव पर आधा दर्जन से अधिक हत्या सहित कई संगीन आरोप लग चुके हैं. हालांकि इस तस्वीर और वीडियो की एबीपी न्यूज पुष्टि नहीं करता है. तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

जांच के बाद भेजा जाएगा सीसीए का प्रस्ताव

बता दें कि जिले के सौरबाजार प्रखंड में पांचवें चरण में सभी पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन की तिथि 29 सितंबर है. 24 अक्टूबर को मतदान होगा. इस प्रखंड में पुरुष मतदाताओं की संख्या 69,060 है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 64,873 है. इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि एक तस्वीर सामने आई है. मामले की जांच कर अपराधी पर सीसीए का प्रस्ताव भेजा जाएगा. जबकि चुनाव प्रचार में जो राइफल उपयोग हो रहा है उसका स्थानीय थाना के माध्यम से लायसेंस रद्द किया जाएगा. अगर वो मतदाता को डराएगा और धमकाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026