Categories: पटना

जिम ट्रेनर गोलीकांड: चार दिन बाद जेल में खुशबू और डॉ. राजीव की हुई मुलाकात, एक-दूसरे को जमकर कोसा

पटना: जिम ट्रेनर विक्रम सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जेल जाने के बाद डॉ. राजीव सिंह व उनकी पत्नी खुशबू का सुकून छिन गया है। जेल में रहने से न उन्हें दिन में चैन मिल रहा है और न रात को नींद ही आ रही है। करवटें बदलने में ही उनकी रात कट रही है। रविवार को प्रावधान के तहत डॉ. राजीव और उनकी पत्नी खुशबू की जेल अधीक्षक कार्यालय में मुलाकात कराई गई। बाद में उन्हें अलग-अलग वार्ड में भेजा गया। जेल सूत्रों की मानें तो मुलाकात के दौरान आमना-सामना होने पर दोनों एक-दूसरे को कोसते रहे।

पुलिस की मानें तो डॉ. राजीव और उनकी पत्नी खुशबू के बीच भी मनमुटाव था। एक साल पूर्व दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था। इसको लेकर खुशबू बुद्धा कॉलोनी थाने पहुंच गई थी। एफआईआर दर्ज कराने के लिए दोनों के बीच में घंटों थाने में हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ था लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था।

फरार सूरज और विकास की तलाश में छापे जारी

जिम ट्रेनर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में खुशबू, उनके पति डॉ. राजीव समेत छह आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इस मामले में जेल गए आरोपित मिहिर का चचेरा भाई सूरज व विकास नाम का अपराधी अभी पकड़े नहीं जा सके हैं। दोनों की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कदमकुआं थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये है मामला

पटना में पिछले दिनों जिम ट्रेनर विक्रम सिंह जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले लंबी पूछताछ के बाद पटना पुलिस ने पिछले हफ्ते गुरुवार को जदयू नेता व डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को जिम ट्रेनर और खुशबू की एक तस्वीर मिली थी, जिसमें दोनों एक साथ गाड़ी में घूमते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कॉल रिकॉर्ड से यह बात भी सामने आई है कि खुशबू और जिम ट्रेनर विक्रम में 9 महीने के दौरान 1100 बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी। दोनों के बीच के संबंध ही विक्रम पर फायिरंग की वजह बनी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विक्रम को रास्ते से हटाने के लिए तीन लाख की सुपारी दी गई थी, लेकिन गोलियां लगने के बाद भी उसकी जान बच गई। फिलहाल वह पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024