Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

असांव से गिरफ्तार उपमुखिया कुख्यात शत्रुध्न दुबे को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल,अन्य की तलाश जारी

परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के असांव थाना के दो कांडों में फरार कशिला पचबेनिया पंचायत के उपमुखिया शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी अभिनव कुमार ने की। एसपी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने मालिक दुबे के घर पर छापेमारी कर तलाशी के दौरान घर में छिपाकर रखे गए हथियार जिसमें एक यूएस ए निर्मित लोडेड पिस्टल, एक लोडेड देसी कट्टा, दो गोली, एक हैण्ड ग्रेनेड, पांच ग्रेनेड का फ्यूज कवर को बरामद किया गया। उसके ऊपर असांव थाना व रघुनाथपुर थाना विभिन्न कांड दर्ज हैं। जबकि इसके विरुद्ध दूसरे थाने में दर्ज आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। छापेमारी टीम में असांव थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो, दरौली थानाध्यक्ष संजीव कुमार, आंदर थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज व जीरादेई थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026