Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घायल के भाई ने दो पड़ोसी व एक अन्य अज्ञात को किया नामजद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के एक दवा व्यवसायी को गोली मारकर लूट के मामले में सोमवार की शाम बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने पीएमसीएच पहुंचकर घायल का जायजा लिया। इसे बाद घायल के भाई प्रिंस कुमार तिवारी उर्फ गोल्डन तिवारी ने लिखित बयान देकर उक्त घटनाक्रम मामले में अपने गांव के पड़ोसी वीरेंद्र राय, उनके पुत्र प्रदीप राय एवं अन्य अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पूर्व में वीरेंद्र राय और उनके पुत्र द्वारा अंजाम भुगतने की कई बार धमकी दी गई थी साथ ही विगत वर्ष 2014 में भी उक्त दवा दुकानदार बिट्टू तिवारी के घर वापसी के क्रम में अपराध कर्मियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन किसी तरह से जान बचाकर बाल-बाल बच कर भाग निकले थे वहीं सफियाबाद मोड़ स्थित बिट्टू तिवारी के दुकान पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक बैकुंठपुर पुलिस ने दवा दुकान और घटनास्थल समेत पीड़ित परिवार के परिजनों से सीधे संपर्क हासिल नहीं किया है जिससे बैकुंठपुर पुलिस के विरुद्ध परिजनों में रोष व्याप्त है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026