परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के अरंडा, हसनपुरा, मलाहीडीह व प्रखंड के तेलकथु पंचायत में रविवार को प्रशासन की देख रेख में महावीरी मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ अरंडा स्थित काली स्थान चौक से वीर हनुमान की प्रतिमा को लेकर, अरंडा ब्रह्म स्थान, मदरसा गौसिया के रास्ते, प्रखंड मुख्यालय होते हुए, एमएच नगर थाना, हसनपुरा चौमुहानी के रास्ते गोला बाजार अरंडा तक पहुंचा.
युवाओं ने अपने- अपने हाथों में पारंपरिक हथियारों से लैस होकर जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाते हुए बनैठी, तलवारबाजी आदि से करतब दिखाए. वही मेले में कानपुर से पहुंचे विशाल आर्टस के कलाकारों द्वारा भव्य विभिन्न भक्ती गीतों पर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत किया. मौके पर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय सहित आंदर बीडीओ कुणाल कुमार व स्थानीय बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अलावे आधा दर्जन थाने के थानाध्यक्ष व पुलिस बल व अधिकारी उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…