✍️ परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई से एक दुकानदार के कथित अपहरण की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार गोरेयाकोठी के ही मुस्तफाबाद बाजार पर लोहे की ग्रिल व अन्य सामान बनाने वाले एक दुकानदार को कुछ लोगों ने ऑर्डर देने की बात कह सिसई बुलाया. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक से पहुंचे दुकानदार ने बोलेरो सवार कुछ लोगों से बात की व अपना बाइक किसी दुकान के पास लगा बोलेरो सवार लोगों के साथ चले गए.
परिवार के लोगों का तर्क है कि वे कहीं जाने से पहले घर फोन कर बाइक से संबंधित सूचना जरूर देते. जबकि उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणधीर कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है. अभी अपहरण का मामला संदेहास्पद ही लग रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…