Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डीएम की अध्यक्षता में हुई चिकित्सक, मीडिया व जिला प्रशासन की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार को निजी क्लीनिक में बच्चे की मौत के बाद हुए बवाल को ले जिलाधिकारी रंजीता ने शनिवार की शाम अपने सभागार में एक बैठक बुलाई। जिसमें सांसद ओमप्रकाश यादव, विधायक व्यास देव, सिविल सर्जन शिवचंद्र झा, आइएमए के अध्यक्ष व सचिव सहित मीडिया कर्मी मौजूद थे। मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि अब चिकित्सक अपने अपने कर्मियों को ट्रेंड करेंगे और उन्हें मरीज के साथ सहानुभूति के साथ पेश आने की सलाह देंगे। ताकि भविष्य में इस तरह की गलतियां दोहराई ना जाएं। वहीं सोशल मीडिया में वायरल होने वाली खबरों को भी दरकिनार करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से डीएम रंजीता ने एसडीएम को निर्देश दिए। साथ ही मीडिया कर्मियों को भड़काऊ खबरों और शब्दों का प्रयोग करने से परहेज करने की सलाह दी गई। वहीं सांसद ने इस बैठक में चिकित्सकों को शालीनता बरतने की अपील की। जिस पर सभी ने सहमति जताई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026