परवेज अख्तर/सिवान : रक्षाबंधन के अवसर पर आचार्य फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा रविवार को मंडल कारा में रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान चयनित कैदियों को रक्षासूत्र बांधकर महिला सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि रक्षा प्रेम, वचन एवं संकल्प का त्योहार है। इसमें जहां रक्षा भाई एवं बहन की सुरक्षा के साथ प्रेम बढ़ाता है वहीं रक्षा के माध्यम से बहनों द्वारा सुरक्षा का संकल्प लिया जाता है। इस मौके पर कैदियों को मंडल कारा में अपनी बहनों की कमी नहीं खलेगी। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व में किया गया। रक्षा बांधने वालों में संस्था की सोनू प्रिया, संयोगिता कुमारी, मोहित कुमार, राधा कुमारी, चंदन कुमार आदि शामिल थे। इस मौके पर बड़ा बाबू मो. जुबैर खां, मनोज कुमार, दुष्यंत कुमार, चंदन साह, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…