Categories: पटना

मोबाइल फोन पर आए 25 लाख का इनाम जीतने के मैसेज ने कराया विवाद, पीट-पीटकर हत्या

पटना: खगड़िया में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव में वारदात को पड़ोसियों ने हगी अंजाम दिया। घटना के पीछे ठगी का विरोध बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मारे गए सुरेश केशरी उर्फ डब्लू (55) के भतीजे चंदन केशरी की पत्नी राधा रानी के मोबाइल पर तीन दिन पूर्व 25 लाख रुपए जीतने का फर्जी मैसेज आया था। इसकी जानकारी पड़ोसी राजा कुमार केशरी को मिली तो उसने इनाम की राशि दिलवाने का दावा करते हुए महिला से 50 हजार कैश, मंगलसूत्र और अन्य गहने ले लिये। बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी महिला के पति चंदन केशरी को मिली तो बिना पूछे पत्नी से रुपए और गहने लेने का विरोध किया और वापसी करने का दवाब बनाया।

इसे लेकर बबलू केशरी और चंदन केशरी के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बीच बचाव में आए चंदन केशरी के चाचा सुरेश केशरी पर बबलू केशरी और उसके बेटे राजा कुमार केशरी ने रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौत हो गई।

गोगरी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हत्यारोपी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो और नामजद को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फर्जी मैसेज में आए रुपए जीतने का मैसेज और लालच के कारण ये वारदात हुई है।

बताया जाता है कि मृतक सुरेश केशरी के भतीजे चंदन केशरी की पत्नी राधा रानी के मोबाइल पर तीन दिन पूर्व 25 लाख रुपए जीतने का फर्जी मैसेज आया था। जिसे दिलवाने का लालच देकर हत्यारोपी राजा कुमार केशरी ने ठगी की। इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसी क्रम में सुरेश केशरी की हत्या हुई है।

हत्या की वारदात के बाद SDPO मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि इस परिवार में दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह की आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। यहां इस तरह की यह दूसरी घटना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026