गोपालगंज: छठ घाटों पर नीतीश सरकार दे रही है यह खास सुविधा, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

गोपालगंज जिले में चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। छठ को लेकर देश-विदेश से जिलेवासियों का आगमन हो चुका है। बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों व श्रद्धालुओं की टोली गंडक नदी समेत विभन्न जलस्रोतों पर इकट्ठा होगी।

इसे लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस साल पीएचसी प्रभारी ने छठ पर्व के दौरान लोगों के लिये विशेष तैयारी कर रखी है। इसके तहत रूपनछाप, बतरदेह व सरफरा बाजार स्थित घाटों पर कोविड-19 की जांच के साथ-साथ वैक्सीनेशन की भी सुविधा रखी गई है। ताकि, पर्व के दौरान अपनी भागीदारी के साथ लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर सकें।

पीएचसी प्रभारी डॉ. विजय कुमार पासवान ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर रूपन छाप गंडक नदी के किनारे, बतरदेह मई स्थान व सरफरा बाजार के सामने नदी के के किनारे के छठ घाट को चिन्हित किया गया है। जहां पर कोविड-19 जांच व वैक्सीनेशन दोनों की सुविधा रखी जायेगी। जिससे लोग घाटों पर जाने के दौरान या घर लौटने के समय टीका ले सकें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026