सीवान में न्यूनतम पारा लुढ़क कर हुआ सात डिग्री सेल्सियस

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले में करीब एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शीतलहर के कारण मानो जिंदगी थम सी गई है। बुधवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कंपकपाती ठंड व शीतलहर ने हाड़ कंपा दिए हैैं। ठंड इतनी बढ़ गई कि हाथ-पांव कमरों के भीतर भी सुन्न रहे। बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा। घरों से लोग बेहद जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। इस दौरान दुकानदार भी अलाव के सहारे रहे। हालांकि ठंड के कारण बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई हैै। दुकानों पर लोग गर्म कपड़े खरीदने पहुंच रहे थे। जबकि अन्य दुकानों पर करीब-करीब मंदी की स्थिति देखने को मिल रही थी।

राहत को लेकर लोग कमरे में जला रहे अंगीठी :

जिले में करीब एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए लोग कमरे में अंगीठी जला रहे हैं। वहीं बहुत सारे घरों में ब्लोअर व हीटर का भी प्रयोग किया जा रहा है। वहीं चौक चौराहों पर राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है।

लगातार बढ़ रही ठंड से ठिठुर रहे पशु :

ठंड व शीतलहर से मानव जीवन के साथ ही पशुओं की मुश्किलें भी बढ़ गई है। ठंड से पशु-पक्षी ठिठुरते नजर आ रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर दुधारु पशुओं में दिख रहा है। वहीं इनके पानी पीने की क्षमता भी कम हो गई है। ऐसे में मवेशी भी दूध कम करने लगे हैं। ठंड बढ़ने के चलते पशु कोल्ड एक्सपोजर के शिकार होने लगे हैं। इससे पशुपालकों की चिंता और बढ़ गई हैै।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026