तरवारा: रौजा गौर गांव में आनलाइन गेम खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित आठ घायल

परवेज अख्तर/सीवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव में बुधवार की दोपहर फ्री फायर आनलाइन गेम खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से दो महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान रौजा गौड़ गांव निवासी धीरज महतो, उपेंद्र महतो, पिंटू महतो, रवि महतो, मुन्ना महतो, उर्मिला देवी, बच्ची देवी व वीरेंद्र महतो के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में घायल धीरज ने बताया कि मंगलवार की रात फ्री फायर आनलाइन गेम मोबाइल पर बच्चे खेल रहे थे। इसमें एक बच्चा हार रहा था। आनलाइन गेम में बच्चे आपस में गाली गलौज करने लगे। इसके बच्चे गेम से बाहर निकल गए। बुधवार की सुबह दस से बारह की संख्या में गांव के लड़के घर पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे। एक ने मोबाइल छीनकर गाली गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर तलवार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के सभी सदस्यों को तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024