गुठनी में अधेड़ व्यक्ति की बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई, मृत समझ मंदिर समीप फेंका

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर मंदिर के समीप पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बेहोशी हालत में एक व्यक्ति को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभी बता चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के भोपतपुरा निवासी गोपाल गोड़ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बदमाशों ने गोपाल गोड़ की पिटाई कर बेलौर मंदिर के समीप फेंक दिया था। उस रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी। राहगीरों ने उन्हें मृत समझ थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु दारोगा श्रवण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने अपना नाम मैरवा थाना क्षेत्र के भोपतपुरा निवासी गोपाल गोंड बताया। उसने बताया मेरे एक परिचित ने मैरवा से जतौर के समीप अपने घर चलने के लिए कहा और मैं उनके साथ चला आया। उनके साथ उनके गांव पहुंचते ही कुछ बदमाश ने हम दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मेरे परिचित भाग गए और बदमाशों ने मेरी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मुझे मृत समझ सभी बदमाशों ने मुझे मृत समझ मंदिर समीप फेंक दिया। बता दें कि घायल गोपाल के हाथ पैर टूट गए हैं तथा पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026