Categories: पटना

बदमाशों ने 2 दुकानों पर की फायरिंग….भागने के दौरान निलंबित दारोगा पर भी की फायरिंग

पटना: सीतामढ़ी में दो दुकान और एक दारोगा पर बदमाशों ने बुधवार की रात फायरिंग की है। मेहसौल ओपी क्षेत्र के मेहसौल चौक पर एक बाइक पर सवार तीन की संख्या हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

अपराधियों ने पहले मेहसौल चौक से सटे प्रसिद्ध कृष्णा स्वीट नामक मिठाई की दुकान पर गोली चलाई। इसके बाद बगल की गली से भागने के दौरान हाल ही में निलंबित मेहसौल ओपी प्रभारी मोसीर अली के ऊपर फायरिंग की। साथ ही गली में एक टेलर मास्टर के ऊपर भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय, नगर थानाध्यक्ष विकास राय, एससी-एसटी थानाध्यक्ष नवल किशोर पासवान, मेहसौल ओपी प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे है। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

स्थानीय लोगों में गोलीबारी को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि पहले तो आम लोगों पर गोली चली रही थी। अब पुलिस पर भी गोलियां चल रही है। लोगों ने एसपी के तबादले की मांग की है। वर्तमान एसपी के कार्यकाल में व्यापारी खुद को सुरक्षित नहीं है। इस संबंध में डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने कहा कि दो दुकान पर गोली चलने की पुष्टि की है। लेकिन पुलिसकर्मी पर गोली चलने की बात अभी कन्फर्म नहीं है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बताया की दारोगा अपनी जान बचाते हुए भागे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024