Categories: पटना

नेता प्रतिपक्ष पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया पलटवार….केके पाठक के मुद्दे पर भी RJD को दिखाई औकात

पटना: शराबबंदी कानून पर सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं। इस बीच सीनियर आइएएस अधिकारी केके पाठक की मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्‍य सचिव पर पोस्टिंग ने सियासत को और गरमा दिया है। कांग्रेस और राजद ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अब जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने जमकर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव शराबबंदी के खिलाफ इतना बोलते हैं तो उन्‍हें अपनी पार्टी के मैनि‍फेस्‍टो में शामिल करना चाहिए कि वे शराबबंदी खत्‍म कराएंगे।

ललन सिंह ने कहा कि शार्क और पोठिया मछली उन्‍हें समझ में आती है। लेकिन तेजस्‍वी यादव शराबबंदी के खिलाफ जितना बोलते हैं तो उन्‍हें अपने इलेक्‍शन मैनिफेस्‍टो में इसे शामिल करना चाहिए। कि वे इसे समाप्‍त कराएंगे। लेकिन बिहार में शराबबंदी है और आगे भी रहेगी। इसे और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। इस दौरान केके पाठक की नियुक्ति को लेकर उठे सवाल पर उन्‍होंने सख्‍त लहजे में कहा कि किस अधिकारी की पोस्टिंग कहां होगी, यह आरजेडी से पूछकर होगी क्‍या। केके पाठक पर सवाल उठाने का उनको क्‍या मतलब है। शराबबंदी का कानून बना था तब केके पाठक ही उत्‍पाद आयुक्‍त थे।

बता दें कि इससे पहले पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील मोदी ने भी लालू प्रसाद को इसी तरह की चुनौती थी। उन्‍होंने कहा था कि अगर हिम्‍मत है तो लालू प्रसाद घोषणा करें कि उनकी पार्टी अगला चुनाव शराबबंदी के मुद्दे पर लड़ेगी। गलती से सत्‍ता मिल भी गई तो पहली घोषणा पूर्ण शराबबंदी को खत्‍म करने की करेंगे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026