पटना: वैशाली में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को लूटपाट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है. इस दौरान लुटेरों ने व्यवसायी से 5 किलो चांदी 20 ग्राम सोने की लूट की है जख्मी व्यवसायी को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वैशाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रामू सहनी साइकिल से गांव की ओर जा रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और झोले में रखें सोने चांदी की लूट कर ली. विरोध करने पर गोली मारकर फरार हो गए। बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रामू सहनी को रोक लिया. पहले मारपीट की फिर जबरन झोले में रखें 5 किलो से ज्यादा चांदी और 20 ग्राम से ज्यादा सोने को लूट लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक जब रामू सैनी ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें एक गोली मार दी. बताया जा रहा है कि गोली रामू सनी के पैर में लगी है. इसके बाद अपराधी लूट का सामान लेकर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से रामू सैनी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सैनी वैशाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक स्थित पवन ज्वेलर्स पर बैठा करते हैं और साथ ही घूम घूम कर सोने चांदी के आभूषण दुकानदारों को बेचने का काम करते हैं. वही इस संदर्भ में वैशाली थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही संभावित अपराधियों की तलाश भी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…