Categories: छपरा

सारण में दहेज में कार नहीं मिलने पर गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव निवासी उमेश तिवारी की विवाहिता गर्भवती पुत्री नमिका देवी ने दहेज में कार की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सात महीने की गर्भवती विवाहिता महिला नमिता देवी ने अपनी मां के साथ रविवार को मशरक थाना परिसर पहुंच थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब आठ महीने पूर्व गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा पुरानी टोला गांव निवासी संतोष पाण्डेय के पुत्र राजा कुमार पांडेय से हुई थी।

उसके पिता ने शादी में अपने सामर्थ के अनुसार दान दहेज में उपहार स्वरूप नगदी,बाइक और जेवर वगैरह दिया गया था। लेकिन दिए दान दहेज से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नही थे।अतिरिक्त दहेज के रूप में उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोग एक कार की मांग करने लगे तथा मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल जन उसको शारीरिक व मानसिक यातना देते हुए मारपीट करने लगे।वही इसी दौरान आज वह सात महीने की गर्भवती हो गई हैं। थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में विवाहिता का कहना है कि कार की मांग पूरी न होने से उसके ससुराल जन उसे शादी के बाद ही प्रतारित और मारपीट करने लगें मैंने बताया कि मेरे पिता ने शादी में कर्ज लेकर दहेज में सामान दिया अब उनकी सामर्थ्य कार देने की नही है

जिस पर उसे बराबर मार पीट कर प्रताड़ित करते थे वही दहेज में कार को लेकर पति समेत सास,ससुर,,देवर,गोतनी,ननद ने लोहे के रड से मारपीट कर घायल कर घर से निकाल दिया जिससे वह अपने मायके मां के पास चली आई। विवाहिता ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामले प्राथमिक दर्ज कराई है। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026