Categories: पटना

जवान बेटे को पीठ पर लादकर घूमती रही मां….नहीं मिला स्ट्रेचर-व्हील चेयर

पटना: सासाराम के सदर अस्पताल में मानवीयता के लिए शर्मनाक दृश्य उस समय देखने को मिला जब एक मां अपने जवान बेटे को कंधे पर उठाकर इस वार्ड से उस वार्ड में घूमती नजर आई। इस दौरान किसी स्वास्थ्यकर्मी की मदद के लिए उस पर नजर नहीं पड़ी। बता दें कि नोखा थाना के कदवा का रहने वाला दिव्यांग युवक योगेश चौधरी थोड़ी बहुत मजदूरी करता है। पिछले दिनों मजदूरी कर लौटने के दौरान साइकिल से गिर जाने से उसके पैर में गंभीर चोट आई तथा फैक्चर हो गया। ऐसी स्थिति में प्रमिला देवी नामक माँ ने अपने जख्मी विकलांग बेटे को किसी तरह लेकर नोखा से सदर सासाराम पहुंची तथा फिर सासाराम आकर ऑटो से उतरने के बाद उसे किसी तरह अपने पीठ पर टांग कर अस्पताल पहुंची।

इतना ही नहीं, अस्पताल के विभिन्न वार्ड में भी उसे कुछ इसी तरह घूमना पड़ा । यहां तक कि वार्ड से अस्पताल के एक्सरे रूम तक अपने कंधे पर ही बेटे को उठाकर मां को ले जाते देखा गया। लेकिन किसी स्वास्थ्य कर्मी ने स्ट्रेचर या व्हील चेयर से उसकी मदद नहीं की। जबकि अस्पताल में तमाम तरह के उपकरण उपलब्ध होने का दावा है। एक जवान विकलांग बेटे को कंधे पर लेकर घूमती मां की यह तस्वीर यह बताने के लिए काफी है कि मां की ममता आज भी कितनी भारी है। जो अपने जवान बेटे को भी इस बुढ़ापे में पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचा सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026