Categories: पटना

पटना में मां को पीट रहा था बेटा, दादी पर अत्याचार होता देख पोते ने वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर…

पटनाः राजधानी पटना के खगौल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी बेटा अपनी मां को ना सिर्फ पीट रहा है बल्कि काफी कुछ सुना भी रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है. वायरल वीडियो खगौल के गाड़ीखाना का है. इस दौरान मौके पर मौजूद एक बच्चे ने अपनी दादी पर अत्याचार होता देख वीडियो बना लिया. वायरल होने के बाद पुलिस तक बात पहुंच गई.

क्या है पूरा मामला?

बेटे का नाम ओमप्रकाश पासवान बताया जा रहा है. ओमप्रकाश अपनी मां को पीट रहा है. इस दौरान उसका पिता भी वीडियो में दिख रहा है. वह बचाव करते हैं लेकिन ओमप्रकाश गुस्से में कुछ नहीं सुनता है. हो सकता है कि ये बात पुलिस तक नहीं पहुंचती लेकिन इस दौरान मौके पर मौजूद बच्चे ने अपनी दादी की पिटाई देखकर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया. वायरल होते ही पुलिस के पास इसकी जानकारी पहुंच गई.

मां बाप को घर से निकालना चाहता है ओमप्रकाश

हालांकि परिजनों ने केस करने या पुलिस में शिकायत नहीं की है. 70 वर्षीय जय मंगल पासवान अपनी 65 वर्षीय पत्नी मालती देवी और दो बेटे जयप्रकाश और ओमप्रकाश के साथ रहते हैं. पीड़िता वृद्ध महिला मालती देवी ने बताया कि उनके पति कृषि विभाग निगम बोर्ड से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. हर महीने एक हजार पेंशन मिलता है. घर चलाने के लिए मालती देवी ने आंगनवाड़ी में 1700 के महीने पर काम शुरू किया. छोटा बेटा ओमप्रकाश पति को और उसे घर से निकालना चाहता है. घटना के बाद सोशल मीडियो पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं पोते की तारीफ भी हो रही है कि बच्चे के कारण ही यह मामला सामने आ सका.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026