Categories: पटना

पति को शक था कि पत्नी का किसी और के साथ संबंध है… इसके बाद जो हुआ वो आपके रोंगटे खड़ा कर देगा

नवादाः पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है. वो अक्सर इस बात को लेकर शक करता था. सोमवार को भी विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि पति अपना आपा खो बैठा. उसने ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पूरी घटना बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

दरअसल, अकबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की 2014 में लखीसराय के शंकर मोहल्ला के रहने वाले एक शख्स के साथ धूमधाम से शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे भी हुए लेकिन पति अपनी पत्नी पर शुरू से ही शक करता था. उसको लगता था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध है. इसी बात को लेकर उन दोनों में हमेशा लड़ाई होती थी. सोमवार को बंद कमरे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद रंजीत मंडल ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और घर से चुपचाप निकल गया.

दिल्ली भागने से पहले आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

इधर, घटना के थोड़ी देर बाद घरवालों को शक हुआ तो दरवाजा खोला गया. इसके बाद देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी. घरवालों ने आनन फानन में इस बात की जानकारी स्थानीय थाने को दी. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली भाग रहे रंजीत मंडल को नवादा रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर पकड़ लिया.

इस पूरे मामले पर अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शख्स को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हत्या के बाद आरोपी दिल्ली भाग रहा था. उसी दौरान पुलिस ने नवादा रेलवे स्टेशन का घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026