परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सतजोड़ा मठिया गांव में गुरुवार की सुबह पूर्णिया से ट्रक ड्राइवर रामपुकार गिरि का शव लाए जाते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे। मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों व रिश्तेदारों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। मृतक सतजोड़ा मठिया निवासी बासुदेव गिरी के पुत्र बताए गए हैं, जिनकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया था। जैसा कि विदित है कि रामपुकार गिरी पश्चिम बंगाल में ट्रक चलाते थे। वे ट्रक सहित कई दिनों से लापता थे।
20 मई को नवगछिया जीरो माइल से मक्के से लदे ट्रक की बरामदगी की गई। ट्रक बरामदगी के बाद लापता ट्रक चालक रामपुकार गिरि का शव पांचवें दिन पूर्णिया जिले के मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के बलिया घाट से बरामद किया गया । अपराधियों ने रामपुकार गिरी के बाएं कनपटी व गर्दन पर दो गोली मारी है। उनके शरीर पर भी जख्म के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि गोली मारने से पूर्व उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…