जिले के दो प्रखंडों में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

  • सिसवन में हरेराम ब्रह्मचारी हाईस्कूल से मतदान कर्मियों को सभी कागजात व सामग्री उपलब्ध कराए जाएंगे
  • मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी हुई पूरी
  • जन बल व धनबल दोनों का प्रयोग जारी
  • 20 दिनों तक चला चुनावी प्रचार का शोरगुल
  • 24 नवम्बर को सिसवन व रघुनाथपुर में मतदान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र में आठवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव का शोर आज थम जाएगा। लगभग 20 दिनों तक चलने वाले चुनावी प्रचार शोर से लोग परेशान हो चुके हैं। वही प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को रिझाने का हर संभव प्रयास चरम पर है। वोटरों को अपनी ओर करने का कोई भी कोर कसर प्रत्याशी नहीं छोड़ रहे है। इस दौरान जन बल व धनबल दोनों का प्रयोग जारी है। चुनाव के बाद ही यह पता चलेगा कि किसका सितारा चमका और किसका डूबा। मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। हरेराम ब्रह्मचारी हाई स्कूल के प्रांगण में आने वाले मतदानकर्मियों की रिपोर्टिंग करने व ईवीएम छोड़कर अन्य सामान के वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि हरेराम ब्रह्मचारी हाईस्कूल से मतदान कर्मियों को सभी कागजात व सामग्री उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां कमान कटने के बाद कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गंगपुर सिसवन से मतदान कर्मियों को ईवीएम व बैलट यूनिट सौंपा जाएगा।

तेरह पंचायत में 447 पदों के लिए होगा चुनाव

प्रखंड के 13 पंचायतों के लिए 447 पदों के लिए चुनाव होंगे। इनमें जिला परिषद के दो, मुखिया के 13, सरपंच के 13, बीडीसी के 21, वार्ड के 199, पंच पद के लिए 199 पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए 1477 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इनमें मुखिया के 129, बीडीसी के 136, सरपंच के 87, वार्ड के लिए 789 व पंच पद के लिए 344 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

एक लाख सत्रह हजार वोटर देंगे वोट

प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव में 117550 वोटर वोट देंगे। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में 61959 पुरुष व 55591 महिला वोटर है। जबकि सात थर्ड जेंडर भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए प्रखंड में 204 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5 सहायक मतदान केंद्र व 199 मूल मतदान केंद्र हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026