सिवान: महिला की मौत के बाद निजी क्लीनिक में परिजनों का हंगामा

  • मुन्नी देवी ने इस अस्पताल में दिया था बच्चे को जन्म
  • प्रबंधन ने बताया कि गोरखपुर में मुन्नी की हुई है मौत

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के अस्पताल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में रविवार को महिला की मौत के बाद खूब हंगामा हुआ। इससे पहले अस्पताल प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच झड़प हुई। काफी देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से हंगामे को शांत कराया जा सका। परिजनों का आरोप था कि इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है। जिसके कारण इलाजरत मुन्नी देवी की मौत हो गयी। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि आरोप बेबुनियाद है। मरीज की मौत यूपी के गोरखपुर में हुई है और परिजन यहां हंगामा कर रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि दरौली थाना क्षेत्र के बेलसुई निवासी पप्पू गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसके परिजन बेहतर इलाज को लेकर भर्ती कराए थे। करीब चार दिन पूर्व महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। दो-तीन दिन अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए यूपी के गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां भर्ती होने के दो दिनों बाद इलाज होने के क्रम महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार महिला का सुगर लेवल काफी कम हो गया था। इधर कुछ लोगों के बहकावे में आकर परिजन अस्पताल पर आकर बहस करने लगे थे। कई बिचौलियों द्वारा बार-बार मुआवजा दिलाने की बात कही जा रही थी। वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस का कहना था इस मामले में अबतक पीड़ित पक्ष की ओर से किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026