जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई पांच

  • सितंबर महीने में तीन डेंगू के मरीज मिले थे
  • नवंबर महीने में भी दो डेंगू के मरीज मिले हैं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में सितंबर महीने से लेकर अबतक डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। इससे डेंगू मरीज के इलाके में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने-आसपास लगे पानी व गंदगी की साफ-सफाई में जुट गये हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इससे डरने की जरूरत नहीं है। भले ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या पांच है, लेकिन सभी बाहर से आए हैं। हालांकि मिले मरीजों के घर के आसपास केमिकल का छिड़काव व फागिंग कार्य किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में डेंगू के तीन मरीज सितंबर महीने में ही मिले थे। इनमें से पहला डेंगू का मरीज 01 सितंबर को एम्स पटना में जांच के दौरान मिला था। दूसरा मरीज 22 सितंबर को एम्स में ही जांच के दौरान चिहिन्त हुआ था जबकि तीसरे मरीज की पहचान 30 सितंबर को पीएमसीएच में जांच के दौरान हुई थी। वहीं दो मरीज नवंबर महीने में मिले हैं। बताया जाता है कि एक मरीज मैरवा जबकि दूसरा मरीज भगवानपुर प्रखंड का है।

साधनविहीन हैं विभाग

डेंगू को लेकर विभागों से मिली जानकारी हैरान करने वाली है। जिले में डेंगू का कहर रोकने को लेकर विभागों के पास साधन ही उपलब्ध नहीं हैं। मलेरिया पदाधिकारी ने बताया कि इस विभाग में एक-दो ही मशीन हैं, जिससे मरीज मिले क्षेत्रों में छिड़काव व फागिंग कराया जाता है। कुछ ऐसा ही हाल जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद की भी है। नगर परिषद के पास फागिंग को लेकर पर्याप्त मशीनें उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि जल्द ही और मशीनें खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।

क्या कहते हैं जिम्मेवार

जिला वेक्टर जनित रोग निवारण पदाधिकारी डॉक्टर एमआर रंजन ने बताया कि जिले में डेंगू के पांच मरीजों को अबतक चिन्हित किया गया है। लेकिन सभी बाहर के हैं। बावजूद इसके रोग के फैलने से रोकने को लेकर एहतियात बरता जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024