परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में कोरोना के आंकड़ों में समय के साथ बढ़ोतरी जारी है। प्रतिदिन यहां कोरोना के संक्रमित पाए जा रह हैं। बावजूद इसके लोग अब मास्क व शारीरिक दूरी को लगभग भूल चुके हैं और बिना किसी डर के घूम रहे हैं। लोगों के लापरवाही के कारण कोरोना जिले में 3900 के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है। हालांकि जिले का रिकवरी रेट 87.87 है, जो बेहतर है और हमें हिम्मत देता है, लेकिन इसमें और सुधार लाने की जरूरत है। तभी हम कोरोना से जंग जीत पाएंगे।राज्य स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार को 44 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।
इसके साथ ही अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3891 हो गई है, लेकिन इनमें से अबतक 3570 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में कुल 295 एक्टिव मरीज ही बचे हुए हैं। वहीं अबतक जिले में कोरोना से 26 लोगों की मौत हो गई है। सीएस ने बताया कि शुक्रवार को जिले में विभिन्न जगहों पर विशेष शिविर लगाकर 2462 सैंपल एकत्रित कर उनकी जांच की गई। इसमें ट्रू नेट द्वारा 76 तथा़ रैपिड एंटीजन किट द्वारा 2110 सैंपलों की जांच की गई। जांच के दौरान 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जबकि 276 सैंपलों को जांच के लिए आरएमआरआइ पटना भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…