परवेज अख्तर/सीवान :- गोरखपुर-सिवान रेलखंड पर सबसे ज्यादा आमदनी वाले सिवान जंक्शन को कोरोना ने काफी प्रभावित किया। 25 मार्च के पहले जहां रोजाना जंक्शन से हजारों लोग विभिन्न स्टेशनों के लिए यात्रा करते थे आज वहीं आंकड़ा सैकड़ों में सिमट कर रह गया है। 1 जून से अनलॉक के तहत विशेष ट्रेनों के परिचालन के बावजूद यात्रा करने वालों की संख्या में कोई खासा इजाफा नहीं हुआ है। प्रतिदिन अप व डाउन लाइन की ट्रेनों से यात्रा करने वालों की संख्या 250 से अधिक नहीं हो रही है। मंगलवार को भी कमोबेश यात्रियों की संख्या इसी के आसपास रही। जंक्शन पर मंगलवार को अप व डाउन लाइन पर चार ट्रेनों का ठहराव हुआ। इसमें 251 यात्रियों ने सफर तय किया। जानकारी के अनुसार 02553 से 40 यात्री, 02554 से 15, 02565 से 106, 02566 से 10 से यात्री सफर किये। जबकि 02553 से 15 यात्री, 02554 से 220, 02565 से 15, 02566 से 182, से यात्री उतरे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…