परवेज अख्तर/सीवान :- महादेवा ओपी क्षेत्र पकड़ी बंगली में 2 जून को एक युवक को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में ओपी प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर घायल युवक राजा कुमार गोंड की मां लिलावती देवी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिलावती देवी ने बताया कि 2 जून को अपने दरवाजे पर अपने पुत्र के साथ बैठी थी। तभी पकड़ी बंगाली व बिंदुसार बुजुर्ग के सात से आठ युवक आए और मेरे पुत्र हॉकी से मारने लगे। मैं बीच बचाव करती रही लेकिन वे नहीं माने और धक्का देकर मेरे बेटे की गर्दन की सिकड़ी लेकर भाग गए। घायल पुत्र को सदर अस्पताल में इलाज कराया। अगले दिन घटना की लिखित शिकायत महादेवा ओपी को दे दी। लेकिन महादेवा ओपी के द्वारा को कार्रवाई नहीं की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…