सीवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, लूट के बाद बाजार में बरसाए बम और दागीं गोलियां

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान में बेखौफ लुटेरों ने कानून व्यवस्था को चुनौति देते हुए बम के धमाके और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए पांच लाख रुपए लूट लिए। एक ज्वेलरी दुकान में लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया। लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधियों को स्थानीय युवकों ने खदेड़ा तो फायरिंग करते हुए फरार हो गये। लेकिन युवकों ने भी साहस का परिचय देते हुए दूर तक उनका पीछा किया। घटना दरौंदा क्षेत्र के चंचौरा बाजार की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने की नीयत से एक दर्जन से ज्यादा बम विस्फोट किया।

सीवान के डिब्बी बाजार में मां लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम की एक दुकान है। इसी दुकान को अपराधियों नें शनिवार को दिन दहाड़े निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार 6 की संख्या में लुटेरे मां लक्ष्मी ज्वेलर्स पर पहुंचे। तीन बाहर रुक गये जबकि तीन अपराधी अंदर प्रवेश कर गये। अपराधियों ने दुकानदार सुशील कुमार साह को गन प्वाइंट पर ले लिया। उस समय दुकान में पांच छह महिलाएं भी खरीददारी के लिए मौजूद थीं। इसलिए दुकान का सेफ खुला हुआ था। सुशील ने बताया कि विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी और दुकान में मौजूद करीब पांच लाख कीमत के गहने लूट लिए। करीब 20 मिनट तक लुटेर वहां मौजूद रहे।

दुकानदारों को लूट की भनक लग गयी तो लोग जुटने लगे। तो बाहर मौजूद अपराधियों ने बमबाजी शुरू कर दिया। इसी बाच दुकान से जेवर लूटकर अपराधी निकले और बाइक से भागने लगे। भागते हुए अपराधियों को स्थानीय युवकों ने ललकारा और खदेड़ दिया। खदेड़े जाने पर लुटेरों नें फायरिंग शुरू कर दिया। गोलीबाड़ी के बीच साहसी युवकों ने उनका पीछा नही छोड़ा। उनपर पत्थरबाजी करते हुए काफी दूर तक खदेड़ा। लेकिन लुटेरे वहां से भागने में कामयाब रहे।

सीवान के इलाके से लुटेरे निकल गये। सीमा से सटे सारण के चनचौरा बाजार में भी अपराधियों ने एक दुकान को निशाना बनाया। चनचौरा में भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया। अपराधी ने दो युवकों के सर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। दोनो युवक घायल हो गये। इसी बीच उसके अन्य साथी उसे छुड़ाकर ले गये। घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अपराधी सहदौली की और भाग गये। पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026