Barharia Siwan News

बड़हरिया के लोगों ने गंदगी से त्रस्त होकर धरना के माध्यम से उठाई आवाज

परवेज अख्तर/सिवान :- गंदगी त्रस्त से बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर, महम्मदपुर, चांप, कन्हौली आदि के ग्रामीणों ने सोमवार को समाहरणालय समक्ष धरना दिया। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि इन तीनों गांवों के बीच मुर्गी फार्म रहने से काफी गंदगी फैल रही है। इसके दुर्गंध से यहां रहना मुश्किल हो गया है और यहां महामारी फैलने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसका विरोध करने पर फार्म के मालिक द्वारा धमकी दी जाती है और मारपीट की जाती है। साथ ही पूर्व प्रमुख वर्तमान पंचायत समिति सदस्य फहीम आलम पर झूठा मुकदमा फर्म मालिक द्वारा दर्ज करा दिया गया है जिससे हम ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरने पर बैठने वालों में फहीम आलम, बिंदेश्वरी प्रसाद, छोटेलाल यादव, विजय यादव, हरेराम पंडित, इंदल कुमार, दीपक कुमार,अमरजीत कुमार, अनिल यादव आदि शामिल थे।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026