परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के वैशाखी बाइपास चौराहे के समीप कार व बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर उमड़ी ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां त्वरित उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायलों में जीबी नगर थानां क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मो. जैनुलहक का पुत्र मो. अफजल एवं मो. जावेद का पुत्र मो. राजा है। दोनों युवकों के बायां पैर पूरी तरफ से टूट गई है। वहीं मो. अफजल के नाक से अधिक रक्तस्त्राव होने के चलते उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त कार हरदियां के तरफ से आ रही थी जबकि बाइक पर सवार युवक सिवान से हरदियां रोड होते हुए अपने गांव शाहपुर जा रहे थे। तभी उक्त स्थान पर ये घटना घटी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। उधर सूचना पाकर पहुंची सराय ओपी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर घटना की तहकीकात कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक हिरो ग्लेंबर (बीआर 29डब्ल्यू 4844) है। सराय ओपी पुलिस का कहना है कि अभी तक घायल या उसके परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…