Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पिकअप व बाइक की जोरदार टक्कर में मौत, आक्रोशितों ने की सड़क जाम

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के सराय ओपी थाना के सहलौर बाजार के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत मौके पर ही हो गई।जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य नवयुवक सदीद तौर पे जख्मी हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए और आनन-फानन में सदीद तौर पे जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। मृतक की पहचान जिले के गोरेयाकोठी थाने के सिसई गांव निवासी राकेश महतो के रूप में हुई। वही घायल युवक जीबी नगर थाने के सुरवाला गांव का धनकिशोर महतो बताया जाता है। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया। उधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने परिजनों संग मिलकर सीवान-बसंतपुर मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर मुआवजा व दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस द्वारा पकड़ने की मांग पर अड़े रहे।आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासनिक बिरोधी नारेबाजी भी की।इस दौरान घटना स्थल पर अफरा -तफरी मच गई।और घण्टो यातायात बाधित रहा।जिससे यात्री हलकान में रहे।उधर घटना की सुचना जैसे ही जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली तो वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सराय ओपी व जीबीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची तथा आक्रोशितों को समझाकर बुझा कर मामले को शांत कराया। पिकअप चालक की गिरफ्तारी व उचित मुआवजे के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद मुख्य सड़क पर जाम की समाप्ती हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बतादें की मृतक राकेश जो शिमला में मजदूरी का काम करता था जो हाल ही में घर आया था। पांच दिनों से पत्नी के साथ ससुराल सुरवाला गाँव में रह रहा था। इसी दौरान मंगलवार की सुबह अपने ससुराल के ही धनकिशोर महतो को साथ लेकर बालू खरीदने के लिए तरवारा बाजार की तरफ गया था। बालू खरीदने के बाद एक बोरी में आलू व प्याज की खरीददारी कर वापस ससुराल लौट रहा था। तब तक दर्दनाक घटना घटित हुई।उक्त घटना के बाद मृतक के ससुराल व पैतृक गांव में कोहराम मच गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026