Siwan News

सलमा खातून के मौत के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी, जाँच शुरू

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के सराय ओपी थाने के निजामपुर गांव के समीप सोमवार को एम्बुलेंस व वैगन-आर की टक्कर में महिला की हुई मौत को लेकर प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज है। मृत महिला के पुत्र खुस्तर अंसारी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने बैगनआर के चालक को आरोपित किया है। सोमवार को बैगनआर गाड़ी व एम्बुलेंस में टक्कर हो गई थी जिसमें महिला मरीज सलमा खातून की मौत गई थी। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस का चालक व वैगन-आर गाड़ी में सवार केनरा बैंक के मैनेजर सूर्यनारायण यादव व उनकी पत्नी सविता देवी घायल हो गई।उधर सदर अस्पताल के कर्मियों का कहना था की सलमा खातुन की मौत पूर्व के हुए एक सड़क हादसे में हो गई थी ।मौत के बाद जब परिजन उसके शव के अपने घर लेकर जा रहे थे की तभी पटना की ओर से बैगनगाड़ी से उक्त स्थान पर सामने-आमने टक्कर हो गई।लकिन मृतक सलमा के परिजनों ने इसी गाड़ी से टक्कर के बाद मौत होने की बात कहकर हंगामा करने लगे।उधर ये भी बात प्रकाश में आई की मृतक सलमा के पोस्मार्टम के डर से उसके शव को परिजन सदर अस्पताल से लेकर जा रहे थे।बहरहाल मामला चाहे जो हो पुलिस सदर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी हुई है।ताकि जाँच सही सही हो सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026