Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रोजेदारों के लिए निर्धारित है जन्नत में स्थान

परवेज अख्तर/सिवान : रमजान का दूसरा अशरह काफी महत्व है यह अशरह 11 से 20 रमजान तक होता है। इस दूसरे अशह को मगफिरत का अशरह कहते हैं। इस अशरह की फजीलत बयान करते हुए कोल्हुआं दरगाह के पेश इमाम मौलाना हाफिज अब्दुल हक कहते हैं कि रमजान के महीने में रोजेदारों के सभी गुनाह माफ कर दिए जाते हैं और उनके लिए जन्नत में स्थान निर्धारित किया जाता है। अल्लाह तआला इस अशरह में अपने रोजेदार बंदों के सभी गुनाहों को माफ कर उन्हें बख्शिश फरमाते हैं। इस अशरह में ज्यादा से ज्यादा मगफिरत की दुआ मांगनी चाहिए। नबी ए करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम फरमाते हैं कि जन्नत में एक दरवाजा है जिसे रियान कहते हैं। कयामत के दिन इससे होकर सिर्फ रोजेदार ही जन्नत में प्रवेश करेंगे। मौलाना ने कहा कि अल्लाह तआला ने फरमाया ऐ ईमान वालों, तुम पर रोजा फर्ज किया गया है जैसा कि तुमसे पहले लोगों पर फर्ज किया गया था, ताकि तुम परहेजगार बन सको। हदीस में रसूल ए अकरम सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया कि मेरी उम्मत को रोजे मेें पांच विशेषताएं ऐसी दी गई हैं जो पिछली उम्मतों को नहीं दी गई थी। रोजेदारों के मुंह की बू अल्लाह तबारक एवं तआला के यहां मुश्क से ज्यादा महबूब है। रोजेदारों के लिए दरिया की मछलियां भी इफ्तार तक दुआ करती रहती हैं। जन्नत रोजेदारों के लिए हर रोज सजाई जाती है। अल्लाह तआला फरमाते हैं कि ऐ जन्नत मेरे नेक बंदे दुनिया की परेशानियां झेल कर तुम्हारे पास आएंगे। इस महीने में शैतान कैद कर दिए जाते हैं। रमजान के आखिरी रात में रोजेदारों की मगफिरत कर दी जाती है। इससे यह साफ है कि रमजान उल मुबारक विशेष महीना है। यह आत्म शुद्धि का महीना है। बुराइयों से बचने का महीना है। नेकियां कमाने का महीना है। एक-दूसरे की मदद और भलाई करने का महीना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024